उत्तराखंड: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बनाई प्रवक्ताओं की नई टीम, दीपक बल्यूटिया समेत 25 को मिली जिम्मेदारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश स्तरीय मीडिया कमेटी को भंग कर दिया है। उन्होंने 25 मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किए हैं जो पार्टी का पक्ष रखेंगे। प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने बताया कि मीडिया पैनल में दीपक बल्यूटिया, राजीव महर्षि, गरिमा दसौनी, मथुरादत्त जोशी, धीरेन्द्र प्रताप, सूर्यकांत धस्माना, डॉ. आरपी रतूडी, …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश स्तरीय मीडिया कमेटी को भंग कर दिया है। उन्होंने 25 मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किए हैं जो पार्टी का पक्ष रखेंगे।
प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने बताया कि मीडिया पैनल में दीपक बल्यूटिया, राजीव महर्षि, गरिमा दसौनी, मथुरादत्त जोशी, धीरेन्द्र प्रताप, सूर्यकांत धस्माना, डॉ. आरपी रतूडी, डॉ. प्रदीप जोशी, राजेश चमोली, लखपत बुटोला, डॉ. प्रतिमा सिंह, दीप बोहरा, सूरत सिंह नेगी, सुजाता पॉल, लक्ष्मी अग्रवाल, डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, शिवा वर्मा, अमरजीत सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, बसी जैदी, विजय पाल रावत, संजय किशोर, गौरव चौधरी, अंशुल श्रीकुंज, नेहा चैहान को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार नई मीडिया कमेटी का गठन किया जाएगा।
