शाहजहांपुर: खुटार में ट्रैक्टर से दबकर मिस्त्री की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। रविवार शाम करीब पांच बजे खुटार पूरनपुर हाइवे पर स्थित वर्कशॉप की दुकान पर सेल्फ बनाते समय ट्रैक्टर के अचानक स्टार्ट होने के दौरान मिस्त्री के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया, जिससे गंभीर घायल हो गए। दुकानदारों ने घायल मिस्त्री को खुटार सीएचसी में भर्ती कराया। जहा डॉक्टर ने मृत …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। रविवार शाम करीब पांच बजे खुटार पूरनपुर हाइवे पर स्थित वर्कशॉप की दुकान पर सेल्फ बनाते समय ट्रैक्टर के अचानक स्टार्ट होने के दौरान मिस्त्री के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया, जिससे गंभीर घायल हो गए। दुकानदारों ने घायल मिस्त्री को खुटार सीएचसी में भर्ती कराया। जहा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव पड़सर निवासी मसील खान ने बताया कि उसका 45 वर्षीय भाई इसराइल खुटार पूरनपुर हाइवे पर एक वर्कशॉप की दुकान कर रखी है। जिसमें ट्रैक्टर गाड़ी की सेल्फ बनाने का काम करते थे। रविवार शाम पांच बजे इसराइल क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी रामपाल वर्मा के ट्रैक्टर सेल्फ सही कर रहे थे। अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट होकर आगे चल पड़ा। जिससे दोनों पहियों के बीच में खड़े इसराइल के ऊपर से ट्रैक्टर निकल गया और गंभीर घायल हो गए।

यह हादसा देख आसपड़ोस के दुकानदारों ने वाहन से खुटार सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने इसराइल को मृत घोषित कर दिया। सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। इसके बाद परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी फूलवी, पुत्री साहिबा, रुखसार, पुत्र अफसर का रो रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: वीआईपी ग्रुप की पौधारोपण मुहिम का वित्तमंत्री ने किया शुभारंभ

संबंधित समाचार