आगरा : पॉश इलाके से विधायक की स्कॉर्पियो ले उड़े चोर, सीसीटीवी से सुराग लगा रही पुलिस
आगरा, अमृत विचार। आम आदमी को तो छोड़िये चोरो के निशाने पर अब बड़े अधिकारी और विधायक तक आ गए हैं। आगरा के पॉश इलाके कमला नगर में चोरों ने हाथरस के सादाबाद से रालोद विधायक प्रदीप चौधरी की स्कॉर्पियो कार को चोरी कर लिया। यह कार घर के सामने खड़ी थी। चोरी करने के …
आगरा, अमृत विचार। आम आदमी को तो छोड़िये चोरो के निशाने पर अब बड़े अधिकारी और विधायक तक आ गए हैं। आगरा के पॉश इलाके कमला नगर में चोरों ने हाथरस के सादाबाद से रालोद विधायक प्रदीप चौधरी की स्कॉर्पियो कार को चोरी कर लिया। यह कार घर के सामने खड़ी थी। चोरी करने के लिए बदमाश खुद भी कार से आए थे। उनकी पूरी गतिविधि कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गयी है। विधायक के छोटे भाई सुरेश बाबू ने मुकदमा दर्ज कराया है।
सादाबाद के गांव नौपुरा मई के रहने वाले प्रदीप चौधरी उर्फ गु्डू चौधरी राष्ट्रीय लोकदल से विधायक हैं। वह कमला नगर के ब्लाक डी- 534 में रहते हैं। छोटे भाई सुरेश बाबू उनसे मिलने आए थे। उन्होंने अपनी स्कार्पियो यूपी 86 आर 6951 को घर के दरवाजे पर खड़ा किया था।
रात में स्कॉर्पियो चोरी कर ली गई। अगले दिन सुबह पता चला। सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें रात लगभग दो बजे सफेद रंग की स्विफ्ट कार सवार सवार दो से तीन चोर नजर आए। 20 मिनट में उनकी स्कार्पियो का लॉक खोल उसे लेकर चले गए। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों के बारे में पता किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें –असम के भाजपा मंत्रियों ने गुवाहाटी के होटल में शिवसेना के बागी विधायकों से की मुलाकात
