सीतापुर: ट्रैक्टर की टक्कर से पुत्र की मौत, पिता घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिसवां/सीतापुर। सांडा-सकरन मार्ग पर रविवार शाम शाहपुर के निकट बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक चालक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका पिता गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। बिसवां क्षेत्र के ही काजीपुर निवासी युवक अजय उम्र 26 वर्ष …

बिसवां/सीतापुर। सांडा-सकरन मार्ग पर रविवार शाम शाहपुर के निकट बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक चालक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका पिता गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा।
बिसवां क्षेत्र के ही काजीपुर निवासी युवक अजय उम्र 26 वर्ष अपने पिता रामस्वरूप के साथ घर में मांगलिक कार्यक्रम होने की वजह से जरूरी सामान की खरीददारी करने बिसवां जा रहे थे।

शाहपुर गांव पहुंचने के दौरान सांडा की ओर से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे अजय की मौके पर मौत हो गई और पिता रामस्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही की।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: ट्रैक्टर की टक्कर से टूटा बिजली का पोल, बाधित हुई क्षेत्र की बिजली आपूर्ति

संबंधित समाचार