बरेली: कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़, आरोपी हुआ फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोचिंग से घर लौट रही छात्रा के साथ शोहदे ने छेड़खानी की। चीख पुकार सुनकर लोग बचाने दौड़े तो आरोपी भाग गया। रविवार दोपहर सुरेश शर्मा नगर के पास रहने वाली छात्रा कोचिंग से घर आ रही थी। जब वह डोहरा मोड़ के समीप पहुंची तो शोहदे ने उसे घेर लिया और …

बरेली, अमृत विचार। कोचिंग से घर लौट रही छात्रा के साथ शोहदे ने छेड़खानी की। चीख पुकार सुनकर लोग बचाने दौड़े तो आरोपी भाग गया। रविवार दोपहर सुरेश शर्मा नगर के पास रहने वाली छात्रा कोचिंग से घर आ रही थी। जब वह डोहरा मोड़ के समीप पहुंची तो शोहदे ने उसे घेर लिया और फब्तियां कसने लगा।

छात्रा ने उससे जाने को कहा, लेकिन वह उसका पीछा करता रहा। छात्रा ने शोर मचाया तो लोग मौके की ओर दौड़े। यह देख आरोपी वहां से बाइक लेकर जाने लगा। लोगों ने पीछा किया, मगर वह हाथ नहीं आया। इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि मिलती है तो आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रति कुलाधिपति डॉक्टर अशोक कुमार अग्रवाल ने गोरखपुर के सांसद का किया स्वागत

संबंधित समाचार