कानपुर: तेंदुए की तलाश में भटक रही वन विभाग की टीम, बछड़े के बाद सुअर का किया शिकार, इलाके में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। शहर के नवाबगंज क्षेत्र के कटरी में तेंदुए की दहशत फैल गई है। शनिवार की रात तेंदुआ ने सुअर का शिकार किया। इससे पहले तेंदुआ बछड़े को मार चुका है। उसके पंजों के निशानों के आधार पर वन विभाग की टीम खोज में जुट गई है। बताया जाता है कि मादा तेंदुआ अपने शावक …

कानपुर। शहर के नवाबगंज क्षेत्र के कटरी में तेंदुए की दहशत फैल गई है। शनिवार की रात तेंदुआ ने सुअर का शिकार किया। इससे पहले तेंदुआ बछड़े को मार चुका है। उसके पंजों के निशानों के आधार पर वन विभाग की टीम खोज में जुट गई है। बताया जाता है कि मादा तेंदुआ अपने शावक के साथ कहीं छिपी है। वह शिकार की तलाश में इधर-उधर निकल आती है।

कटरी और आसपास के क्षेत्रों में तेंदुआ की दहशत ज्यादा है। वन विभाग की टीम शनिवार रात से रविवार तड़के तक मादा तेंदुआ की तलाश में सक्रिय रही। दो पिंजड़े लगाए गए थे, लेकिन तेंदुआ नहीं फंसी। आरएफओ रेनू सिंह ने बताया कि बीते तीन दिनों से वन विभाग की टीम कटरी में कैंप कर रही है। तेंदुआ गंगा के किनारे किसी जगह छिपी है। वन्य जीव चिकित्सकों ने पद चिह्न के आधार पर शावक के साथ मादा तेंदुआ होने की जानकारी दी है।

विभागीय कर्मचारी अलर्ट मोड पर हैं। प्रभागीय वन अधिकारी अरविंद यादव कहते हैं कि शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को तेंदुआ के क्षेत्र में घूमने की सूचना दी थी। ग्रामीणों का कहना था कि तेंदुआ ने एक बछड़े का शिकार किया है। कटरी क्षेत्र के भगवानदीन का पुरवा सहित आसपास के छह गांवों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें:-रामपुर: तेंदुए को लेकर दूसरे दिन भी ग्रामीणों में दहशत बरकरार

संबंधित समाचार