बरेली: चिकित्सालय में ताला लटका मिलने की आज भेजी जाएगी रिपोर्ट
बरेली, अमृत विचार। उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार को बरेली का दौरा किया था। जब उनका काफिला पुलिस लाइंस स्थित चिकित्सालय पहुंचा था तो यहां ताला लटका मिला था। इस पर उन्होंने सीएमओ को कड़ी फटकार लगाते हुए संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद वह सिविल …
बरेली, अमृत विचार। उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार को बरेली का दौरा किया था। जब उनका काफिला पुलिस लाइंस स्थित चिकित्सालय पहुंचा था तो यहां ताला लटका मिला था। इस पर उन्होंने सीएमओ को कड़ी फटकार लगाते हुए संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
इसके बाद वह सिविल लाइंस स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो यहां स्टाफ नदारद था, जिस पर मिशन निदेशक से फोन पर वार्ता कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। डिप्टी सीएम के आदेश के बाद सीएमओ अब संबंधित स्टाफ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने की तैयारी में है। उनका कहना है संबंधित कर्मचारियों के स्पष्टीकरण के साथ अग्रिम कार्रवाई को रिपोर्ट मिशन निदेशक को सोमवार को भेज दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- बरेली: राजस्व संग्रह अमीन संघ की आमसभा में प्रांतीय निर्वाचन की घोषणा
