अयोध्या : सेना के इलाके में हैंडग्रेनेड मिलने से हड़कंप
अयोध्या, अमृत विचार। शहर के कैंट इलाके में सोमवार को हैंडग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। कूड़े के ढेर में मिले ये ग्रेनेड किसने डाले इसको लेकर सनसनी मच गई। अयोध्या स्थित डोगरा कैंटोनमेंट बोर्ड के निर्मली कुंड चौराहे के नजदीक एक नाले के पास झाड़ियों में हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना …
अयोध्या, अमृत विचार। शहर के कैंट इलाके में सोमवार को हैंडग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। कूड़े के ढेर में मिले ये ग्रेनेड किसने डाले इसको लेकर सनसनी मच गई।
अयोध्या स्थित डोगरा कैंटोनमेंट बोर्ड के निर्मली कुंड चौराहे के नजदीक एक नाले के पास झाड़ियों में हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम को झाड़ियों में तकरीबन 18 हैंड ग्रेनेड मिले।
अयोध्या कैंटोनमेंट बोर्ड के चेयरमैन मिलन निषाद ने बताया कि निर्मली कुंड के रहने वाले एक स्थानीय युवक ने सबसे पहले इन हैंड ग्रेनेड को देखा। उसी ने यह जानकारी मिलिट्री इंटेलिजेंस को दी थी। हैंड ग्रेनेड मिलने का यह मामला निर्मली कुंड चौराहे के बगल स्थित नाले के पास का है। जहां एक तरफ सेना ने फेंसिग की है उसी के दूसरी तरफ झाड़ियों और पेड़ों के बीच ये ग्रेनेड पड़े मिले, जिसे डिफ्यूज कर दिया गया है।
सूत्रों की मानें तो हैंड ग्रेनेड को रविवार दोपहर 2 बजे के आसपास नष्ट कर दिया गया है। उधर, सेना के जानकारों की मानें तो ट्रेनिंग और वास्तविक एक्शन के लिए अलग-अलग तरह के एम्युनेशन का प्रयोग होता है। ट्रेनिंग के दौरान जो हैंड ग्रेनेड प्रयोग होते हैं वह विध्वंसकारी नहीं होते। इससे अलग जो मिलिट्री एक्शन के लिए हैंड ग्रेनेड एलाट किए जाते हैं, वह बहुत घातक होते हैं।
एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि उन्हें हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना डोगरा रेजिमेंटल सेंटर द्वारा थाना कैंट में दिए गए एक पत्र के माध्यम से मिली है। वैसे यह सेना का आंतरिक मामला है।
यह भी पढ़ें –अयोध्या: तीन साल का बच्चा कैंट स्टेशन से लापता, CCTV में कैद हुआ बच्चे को ले जाने वाला
