पीलीभीत: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टेंपो में मारी टक्कर, वृद्ध की मौत

पीलीभीत: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टेंपो में मारी टक्कर, वृद्ध की मौत

पीलीभीत/पूरनपुर, अमृत विचार। अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। आधा दर्जन सवारियां घायल हो गईं। बमुश्किल लोगों ने टेंपो को सीधा कर बाहर निकाला। आंशिक रूप से घायल लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद ट्रैक्टर …

पीलीभीत/पूरनपुर, अमृत विचार। अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। आधा दर्जन सवारियां घायल हो गईं। बमुश्किल लोगों ने टेंपो को सीधा कर बाहर निकाला। आंशिक रूप से घायल लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर बिचपुरी निवासी 60 वर्षीय शहीद पुत्र मजीद सोमवार को खरीदारी करने के लिए पूरनपुर आया था। खरीदारी करने के बाद वह टेंपो में सवार होकर वापस अपने घर जा रहा था। पूरनपुर-खुटार हाईवे पर स्थित पडरिया मोड़ के पास अनियंत्रित गति से आ रही मिट्टी भरे टैक्टर ट्राली ने टैंपो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टेंपो पलट गया। हादसे में अन्य सवारियां भी आंशिक रूप से घायल हो गईं। हादसे को लेकर हड़कंप मच गया। लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। बमुश्किल लोगों ने टैंपो को सीधा कर सभी को बाहर निकाला।

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल शहीद को आनन फानन में उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर चालक मौका पाकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर नहीं मिली है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: बुजुर्ग की जहर देकर हत्या, पैसों के लेनदेन का था मामला, पुलिस जांच में जुटी