हल्द्वानी: लगातार चोरियों पर मुखानी थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट को हटाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखानी थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट को पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर अब कोतवाली के वरिष्ठ एसएसआई रमेश बोहरा को मुखानी थाने का चार्ज दिया गया है। एसएसपी पंकज भट्ट ने दीपक बिष्ट को हटाने का फैसला अचानक लिया। हालांकि इस बात के कयास लंबे समय से लगाए जा रहे …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखानी थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट को पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर अब कोतवाली के वरिष्ठ एसएसआई रमेश बोहरा को मुखानी थाने का चार्ज दिया गया है।

एसएसपी पंकज भट्ट ने दीपक बिष्ट को हटाने का फैसला अचानक लिया। हालांकि इस बात के कयास लंबे समय से लगाए जा रहे थे। बता दें कि दीपक बिष्ट के कार्यकाल में मुखानी थानाक्षेत्र में ताबड़तोड़ चोरियां हुईं। एक चोर कुछ दिन पहले हुई, जो थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई। जिसका खुलासा आज तक नहीं हो सका। क्राइम बैठकों में भी मुखानी थाना एसएसपी के निशाने पर रहता था। माना जा रहा है इन्हीं सबके चलते दीपक बिष्ट को हटाया गया। फिलहाल, उन्हें पुलिस बहुउद्देशीय भवन से अटैच किया गया है।

संबंधित समाचार