बहराइच: बिना नोटिस के ही बुलडोजर से गिरा दिए अस्थाई दुकानें, पयागपुर-इकौना मार्ग पर चला अभियान

बहराइच: बिना नोटिस के ही बुलडोजर से गिरा दिए अस्थाई दुकानें, पयागपुर-इकौना मार्ग पर चला अभियान

खुटेहना/बहराइच। इकौना पयागपुर मार्ग के दोनों पटरियों पर सोमवार को लोक निर्माण विभाग का बुलडोजर चला। पटरियों पर दुकान संचालित कर रहे दुकानदारों का कहना है कि बिना नोटिस के ही दुकान गिरा दिया गया। जबकि कुछ लोगों पर कार्यवाई नहीं की गई है। पयागपुर इकौना मार्ग पर सड़क के दोनों पटरियों पर लोगों ने …

खुटेहना/बहराइच। इकौना पयागपुर मार्ग के दोनों पटरियों पर सोमवार को लोक निर्माण विभाग का बुलडोजर चला। पटरियों पर दुकान संचालित कर रहे दुकानदारों का कहना है कि बिना नोटिस के ही दुकान गिरा दिया गया। जबकि कुछ लोगों पर कार्यवाई नहीं की गई है। पयागपुर इकौना मार्ग पर सड़क के दोनों पटरियों पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था।

इसको लेकर विभाग की ओर से लोगों को कब्जा हटाने की जानकारी दी गई थी। फिर भी कब्जा नहीं हटाया गया। जिस पर सोमवार को दोपहर में एक बजे पीडब्ल्यूडी विभाग का बुलडोजर पहुंच गया। बुलडोजर द्वारा लोगों के मकान गिरा दिए गए। सड़क के दोनों पटरियों पर रखे गुमटी, फूस और पक्के मकान तहस नहस कर दिए गए। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। बस स्टॉप पयागपुर निवासी प्रदीप तिवारी, रिंकू तिवारी और शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से दुकानदारों को कोई नोटिस नहीं दी गई थी।

अचानक बुलडोजर चलाया गया है। जिससे लोगों को काफी नुकसान हुआ है। अधिशाषी अभियंता सतीश गौतम ने बताया कि 15 दिन पूर्व से ही विभाग द्वारा लोगों को दुकान हटाने की सूचना दी जा रही थी। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: अवैध बैंक्वट हॉल पर चला ‘MDA का बुलडोजर’, कई घंटे तक चली कार्रवाई