बरेली: आरटीओ में नहीं चला नेट, कामकाज हुआ प्रभावित
बरेली, अमृत विचार। नए यातायात नियमों के बाद परिवहन संभागीय कार्यालय में काम को लेकर लोगों की लंबी लाइन लग रही है। सोमवार को आरटीओ कार्यालय में सर्वर डाउन होने से सैकड़ों लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। शाम को जब सर्वर ठीक हुआ तो लोगों के काम हो सके। आए दिन नेट की समस्या …
बरेली, अमृत विचार। नए यातायात नियमों के बाद परिवहन संभागीय कार्यालय में काम को लेकर लोगों की लंबी लाइन लग रही है। सोमवार को आरटीओ कार्यालय में सर्वर डाउन होने से सैकड़ों लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। शाम को जब सर्वर ठीक हुआ तो लोगों के काम हो सके। आए दिन नेट की समस्या से काम ठप हो जा रहा है। शहर में स्मार्ट सिटी के तहत लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
ऐसे में शहर में आए दिन जेसीबी से खोदाई शुरू कर दी जा रही है, जिससे बिजली की केबिल के साथ की पीएनजी गैस और बीएसएनएल की केबिल तक कट जाती है। पिछले एक माह में शहर में जगह-जगह बीएसएनएल की केबिल कट जाने से नेटवर्क की समस्या गहरा गई है। बीएसएनएल के उपभोक्ताओं के फोन के नेटवर्क के साथ नेट चलने में भी दिक्कत हो रही है।
बीएसएनएल के अधिकारियों के पास भी लगातार इस मामले को लेकर शिकायतें पहुंच रही हैं। सोमवार को नकटिया स्थित आरटीओ में नेट का सर्वर ठप होने से शाम तक कामकाज बंद रहा। एआरटीओ प्रशासन मनोज सिंह ने बताया कि सोमवार को कार्यालय में नेट नहीं चल पाने की वजह से फिटनेस, गाड़ी ट्रांसफर, आरसी सेक्शन, चालान संबंधी और परमिट को लेकर परेशानी रही।
यह भी पढ़ें- बरेली : कृष्णा नगर कॉलोनी फेज 3 में बिजली का वोल्टेज Low, लोगों का पारा High
