मुरादाबाद : जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी टेलीमेडिसिन सेवा, घर बैठे मिलेगा परामर्श

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला पुरुष अस्पताल में जल्द टेलीमेडिसिन चिकित्सा सुविधा शुरू होगी। इसका लाभ घर बैठे मरीजों को मिलने लगेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर कंसल्टेंट टेलीमेडिसन की भर्ती हो गई है। सेवा शुरू होने पर मरीजों को लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिला अस्पताल में टेलीमेडिसन …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला पुरुष अस्पताल में जल्द टेलीमेडिसिन चिकित्सा सुविधा शुरू होगी। इसका लाभ घर बैठे मरीजों को मिलने लगेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर कंसल्टेंट टेलीमेडिसन की भर्ती हो गई है। सेवा शुरू होने पर मरीजों को लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

जिला अस्पताल में टेलीमेडिसन से घर बैठे चिकित्सीय परामर्श लेने का रास्ता साफ हो गया है। जिला स्तर पर हुए वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर डॉ. संध्या यादव को कंसल्टेंट टेलीमेडिसिन पर भर्ती कर दिया है। 60000 रुपये प्रतिमाह पर संविदा पर भर्ती हुई है। इनकी तैनाती के बाद मरीजों को घर बैठे बीमारियों के इलाज का परामर्श मिलेगा। इससे मरीजों को परामर्श के लिए अस्पताल की ओपीडी में घंटों लाइन लगाने से मुक्ति मिलेगी। जो मरीज ओपीडी में सीधे डॉक्टर से मिलकर इलाज कराना चाहेंगे वही अस्पताल आ सकते हैं।

जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल पर टेलीमेडिसिन सेवा शुरू होनी है। इसके लिए कंसल्टेंट को जल्द नियुक्ति पत्र देंगे। -डॉ. एमसी गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी

टेलीमेडिसिन कंसल्टेंट के ज्वॉइन करते ही ऑनलाइन सिस्टम से टेलीमेडिसिन की सेवा सुचारू रूप से मिलने लगेगी। -डॉ. एनके गुप्ता, प्रमुख अधीक्षक, जिला अस्पताल

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : गर्मी के कारण जिला अस्पताल में बढ़े बुखार और डायरिया के मरीज, विशेषज्ञ ने दी ये सलाह

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा