मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी पर अखिलेश ने कसा तंज, कहा- सच की पड़ताल करने वाले अच्छे नहीं लगते

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। ‘ऑल्ट न्यूज़’ के सह-संस्थापक व फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बता दें दि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने उन्हें आईपीसी की धारा 153/295 के तहत गिरफ्तार किया है। मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस नेता व सांसद …

लखनऊ। ‘ऑल्ट न्यूज़’ के सह-संस्थापक व फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बता दें दि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने उन्हें आईपीसी की धारा 153/295 के तहत गिरफ्तार किया है। मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी, असदुद्दीन ओवैसी और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने इसकी कड़ी निंदा की है।

जुबैर की गिरफ्तारी की निंदा करते हुये अखिलेश यादव ने ट्वीट कर झूठ के सौदागरों को सच की पड़ताल करने वाले अच्छे नहीं लगते। अखिलेश ने शायरी के माध्यम से कहा ,’अच्छे नहीं लगते हैं उन झूठ के सौदागरों को सच की पड़ताल करने वाले… जिन्होंने अपनी आस्तीन में हैं पाले, नफरत का जहर उगलने वाले’।

बता दें कि मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने गिरफ्तार किया है। जुबैर के खिलाफ आईपीसी की धारा 153a/295a के तहत मामला दर्ज था, उसी मामले की जांच के चलते आज जुबैर को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पुलिस ने दावा किया है कि पर्याप्त सबूतों के आधार पर जुबैर को गिरफ्तार किया गया है। जुबैर को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-जुबैर के अरेस्ट होने पर राहुल गांधी बयान- सच की एक आवाज को गिरफ्तार करने से ऐसी हजार आवाजें उठेंगी 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता