लखनऊ: सीज कर चौकी पहुंचाया, ट्रक लेकर फरार हो गया चालक, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। चिनहट स्थित संभागीय परिवहन अधिकारी ने गाड़ी सीज कर अपट्रान चौकी पहुंचाया तो चाबी कोतवाली पुलिस के सुपुर्द की है। इस बीच चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार को एआरटीओ की टीम ने ट्रक (यूपी 41 एटी 6412) पकड़ा था। ओवरलोडिंग के …

लखनऊ। चिनहट स्थित संभागीय परिवहन अधिकारी ने गाड़ी सीज कर अपट्रान चौकी पहुंचाया तो चाबी कोतवाली पुलिस के सुपुर्द की है। इस बीच चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार को एआरटीओ की टीम ने ट्रक (यूपी 41 एटी 6412) पकड़ा था। ओवरलोडिंग के कारण ट्रक सीज कर दिया। साथ ही अपट्रान चौकी के सुपुर्द कर दिया।

इसके बाद प्रवर्तन सिपाही कपूर गोंड चाबी लेकर चिनहट कोतवाली पहुंचा तो पता चला कि चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया गया। आनन-फानन में एआरटीओ को घटना की जानकारी दी। साथ ही ट्रक क चाबी चिनहट पुलिस के सुपुर्द किया है। इंस्पेक्टर घनश्याम मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरटीओ कार्यालय में तैनात सिपाही कपूर गोंड की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने के मामले में प्रधान व परिजनों पर केस दर्ज

संबंधित समाचार