बरेली: नूपुर शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोर्ट में दी अर्जी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पैगम्बर पर टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए वादी मोहम्मद आमिर खां एडवोकेट ने नूपुर शर्मा, नवीन जिंदल, स्वामी यति नरसिम्हानन्द, कोलकाता निवासी विजय गुप्ता समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को सीजेएम कोर्ट में सोमवार को अर्जी दी। अर्जी में उल्लेखित किया कि राजनीतिक द्वेषभावना या खुद की शोहरत …

बरेली, अमृत विचार। पैगम्बर पर टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए वादी मोहम्मद आमिर खां एडवोकेट ने नूपुर शर्मा, नवीन जिंदल, स्वामी यति नरसिम्हानन्द, कोलकाता निवासी विजय गुप्ता समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को सीजेएम कोर्ट में सोमवार को अर्जी दी।

अर्जी में उल्लेखित किया कि राजनीतिक द्वेषभावना या खुद की शोहरत के लिए कुछ लोगों द्वारा साजिश कर गलत टिप्पणीयां कर देश में अशांति का वातावरण पैदा किया जा रहा है। कोर्ट ने मामले में कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट तलब करते सुनवाई को 16 जुलाई तिथि नियत की है।

यह भी पढ़ें- बरेली: 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगा प्रतिबंध

संबंधित समाचार