असम में आई बाढ़ से 22 जिलों के 21 लाख से ज्यादा लोग हुए प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

असम। असम में बाढ़ की स्थिति में रविवार से सुधार देखने को मिल रहा है। हालांकि अब तक असम के 22 जिलों के 21 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, कछार जिले के मुख्यालय शहर सिलचर में हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि सिलचर में …

असम। असम में बाढ़ की स्थिति में रविवार से सुधार देखने को मिल रहा है। हालांकि अब तक असम के 22 जिलों के 21 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, कछार जिले के मुख्यालय शहर सिलचर में हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि सिलचर में अब भी कई इलाकों में जलभराव है।

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार असम में बाढ़ से अब तक करीब 126 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं सैकड़ों लोग लापता बताये जा रहे हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की माने तो, रविवार को बारपेटा, कछार, दरांग, करीमगंज समेत मोरीगांग के विभिन्न स्थानों से 5 लोगों के डूबने से मौत हो गई। वहीं, दो जिलों से 2 लोगों के लापता की खबर भी उन्होंने दी। जानकारी के मुताबिक, बालाजी, बक्सा, धेमारी, धुबरी, गोलाघाट, नलबाड़ी, सोनितपुर, तमुलपुर समेत अन्य कुछ जिलों से 22,21,500 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

ये भी पढ़ें- ‘धार्मिक भावनाएं आहत’ करने के आरोप में पत्रकार ज़ुबैर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार