UP Weather Update: यूपी वासियों को मिलेगी बड़ी राहत, 29 जिलों में होगी झमाझम बारिश
लखनऊ। यूपी के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में मानसून ने दस्तक दे दी है और ऐसा माना जा रहा है आज बारिश से यहां लोगों को राहत मिल सकेगी। राजधानी लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, यूपी के 29 जिलों में आज मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने तमाम जिलों में अगले तीन दिनों …
लखनऊ। यूपी के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में मानसून ने दस्तक दे दी है और ऐसा माना जा रहा है आज बारिश से यहां लोगों को राहत मिल सकेगी। राजधानी लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, यूपी के 29 जिलों में आज मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने तमाम जिलों में अगले तीन दिनों से आंधी और बारिश जारी करने की बात कही है।
मौसम विभाग ने राज्य के 29 जिलों में झमाझम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिनमें आजमगढ़, अम्बेडकरनगर कौशाम्बी, कुशीनगर, गोरखपुर, गाजीपुर, गोंडा, चित्रकूट, चंदौली, जौनपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बस्ती, बांदा, बलिया, बहराइच, बलरामपुर, मिर्ज़ापुर, लखीमपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, सीतापुर, सुल्तानपुर, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, संत कबीरनगर, मऊ, महाराजगंज, देवरिया, श्रावस्ती और आसपास के इलाके शामिल हैं।
लखनऊ में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ तेज बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां में अगले तीन दिनों तक रुक-रुककर बारिश हो सकती है।
पढ़ें-अयोध्या: शहर के पाश इलाके में युवक की हत्या, पत्थर से कूच कूच कर मार डाला
