गोंडा: गांव के बाग में लटकती मिली युवक की लाश, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। ग्राम पंचायत रामापुर के बनकटी में सोमवार सुबह घर से निकला युवक का शव मंगलवार को गांव के दक्षिण बाग में आम के पेड़ पर गमछे से लटकता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए …

गोंडा। ग्राम पंचायत रामापुर के बनकटी में सोमवार सुबह घर से निकला युवक का शव मंगलवार को गांव के दक्षिण बाग में आम के पेड़ पर गमछे से लटकता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तथा जांच और पड़ताल शुरू की।

कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामापुर के मजरा बनकटी के निवासी शेष धर तिवारी उर्फ प्रहलाद तिवारी का 19 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार तिवारी सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे अपने घर से मोटरसाइकिल से कौड़िया बाजार के लिए निकला था। परिजनों ने करीब 2:00 बजे उसको फोन किया तो उसकी मोबाइल बंद थी। शाम करीब 6:00 बजे परिजनों की मोबाइल पर एक फोन आया जिस पर बताया गया कि उसके बेटे से हरखापुर के कुछ लड़को से झगड़ा हो गया है जिससे उसे पकड़ ले गए। फोन को परिजनों ने हल्के में लेते हुए देर शाम तक युवक के घर आने का इंतजार किया परंतु युवक के घर न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की परंतु नहीं मिला।

मंगलवार सुबह गांव से थोड़ी दूर आम के बाग में युवक का शव आम के पेड़ में गमछे से लटका मिला। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर उपस्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय ,डॉग स्क्वायड टीम, फॉरेंसिक जांच टीम व स्थानीय थानाध्यक्ष मदनलाल गौतम मय टीम सहित छानबीन की।

पढ़ें-रायबरेली: महिला के घर में घुसकर तीन साल तक अस्मत लूटता रहा जवान, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

संबंधित समाचार