मुरादाबाद : कारागार में बंदियों के सोने के लिए बनेंगे स्लैब
मुरादाबाद,अमृत विचार। वर्षों से ओवर क्राउडिंग की समस्या झेल रही मुरादाबाद कारागार के दिन जल्द बहुरने वाले हैं। जेल की बैरकों में स्लैब डालकर इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी। अमृत विचार ने जेल में ओवर क्राउडिंग की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने योग दिवस पर जेल …
मुरादाबाद,अमृत विचार। वर्षों से ओवर क्राउडिंग की समस्या झेल रही मुरादाबाद कारागार के दिन जल्द बहुरने वाले हैं। जेल की बैरकों में स्लैब डालकर इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी। अमृत विचार ने जेल में ओवर क्राउडिंग की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने योग दिवस पर जेल की बैरकों में बंदियों के सोने के लिए स्लैब बनवाने का आदेश दिया था। स्लैब बनने के बाद बंदियों को सोने के लिए पर्याप्त स्थान मिल सकेगा।
जिला कारागार की क्षमता 717 बंदियों की है, मगर छह गुना बंदी निरुद्ध हैं। इससे उन्हें सोने के लिए भी जगह नहीं मिलती। नींद पूरी नहीं होने से उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है और वह चिड़चिड़े रहते हैं। उनको सोने के लिए भी पट्टा खरीदना पड़ता है। कारागार में निरुद्ध बंदियों की इस समस्या को अमृत विचार ने प्रमुखता से उठाया था। कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अमृत विचार की खबर पर संज्ञान लेते हुए 21 जून को विश्व योग दिवस पर जेल का निरीक्षण किया था। बंदियों ने उन्हें समस्या से अवगत कराया। इस पर कारागार मंत्री ने बैरकों में स्लैब बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए जल्द ही बजट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था।
जेल में क्षमता से छह गुना ज्यादा बंदी हैं। मुरादाबाद के अलावा संभल व अमरोहा के बंदी भी यहां है। इससे जेल में जनसंख्यातिरेक समस्या वर्षों से चल रही है। योग दिवस पर कारागार मंत्री ने बैरकों में स्लैब बनवाने का आदेश दिया था। बजट मिलते ही स्लैब निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके बाद बंदियों की समस्या का काफी हद तक निस्तारण हो जाएगा। -वीरेश राज शर्मा, वरिष्ठ जेल अधीक्षक
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी टेलीमेडिसिन सेवा, घर बैठे मिलेगा परामर्श
