IND vs WI 2nd T20 : दूसरे टी-20 मैच पर भी बारिश का साया, जानें कैसा रहेगा डबलिन का मौसम?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच मंगलवार यानी 28 जून को खेला जाना है। टीम इंडिया इस दो मैच की सीरीज़ में पहले ही 1-0 से बढ़त बनाए हुए है। अब कप्तान हार्दिक पांड्या की नजर क्लीन स्वीप करने पर होगी, लेकिन इसमें मौसम अड़चन पैदा कर सकता है। दोनों टीमों …

नई दिल्ली। भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच मंगलवार यानी 28 जून को खेला जाना है। टीम इंडिया इस दो मैच की सीरीज़ में पहले ही 1-0 से बढ़त बनाए हुए है। अब कप्तान हार्दिक पांड्या की नजर क्लीन स्वीप करने पर होगी, लेकिन इसमें मौसम अड़चन पैदा कर सकता है। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज रात नौ बजे डबलिन में खेला जाएगा।

डबलिन की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को यहां बादल छाए रहने की संभावना है। मैच के दौरान बारिश की 40-70% संभावना है। शाम के वक्त तो बारिश के 100% आसार बताए गए हैं। यहां दिन में हवा की स्पीड लगभग 30-50 किमी/घंटा रहने की उम्मीद है, जबकि तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है। आर्द्रता करीब 54 फीसदी रहने का अनुमान है।

डबलिन में हुए पहले मैच में भी बारिश ने बाधा डाली थी। तब 20-20 ओवर का मैच घटाकर 12-12 ओवर कर दिया गया था, भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। अब दूसरे टी-20 को लेकर भी ऐसा ही अनुमान है कि डबलिन में फिर बारिश मजा किरकिरा कर सकती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतः ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल।

आयरलैंडः पॉल स्टर्लिंग, एंड्र्यू बालबर्नी (कप्तान), गारेथ डेलनी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, एंडी मैकब्रायन, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क एडेर, क्रेग यंग, कोनॉर ऑलफर्ट और जोश लिटिल।

ये भी पढ़ें : क्या आपको पता है Kohli ने आखिरी बार शतक कब लगाया ? Sehwag को तो याद नहीं !

संबंधित समाचार