अलीगढ़ : आपसी विवाद में दंपति की पीटकर हत्या, दो साल से चल रही थी रंजिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार । आपसी विवाद के चलते महानगर से सटे क्वार्सी क्षेत्र के गांव देवसैनी में देर शाम एक पक्ष ने हमलावर होकर दंपती को पीट – पीटकर मौत के घाट उतार दिया। दंपती के तीन बच्चे भी बुरी तरह जख्मी हुए हैं, जिन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है। देर रात …

अलीगढ़, अमृत विचार । आपसी विवाद के चलते महानगर से सटे क्वार्सी क्षेत्र के गांव देवसैनी में देर शाम एक पक्ष ने हमलावर होकर दंपती को पीट – पीटकर मौत के घाट उतार दिया। दंपती के तीन बच्चे भी बुरी तरह जख्मी हुए हैं, जिन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है। देर रात घटना की इस खबर पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के पीछे दो वर्ष पुरानी रंजिश सामने आई है।

पुलिस के अनुसार देवसैनी के अनुसूचित जाति के 50 वर्षीय जोगेंद्र अपनी बीमार 45 वर्षीय पत्नी सर्वेश देवी को अस्पताल से छुट्टी कराकर गांव लेकर आ रहे थे। तभी गांव में घुसते ही नाली की टूटी पुलिया पर गिरने पर विवाद हो गया। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने हमलावर होकर लाठी – डंडों तथा कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया।

इस हमले में जोगेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि सर्वेश व उसके तीन बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सर्वेश को जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया, वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हुई थी । सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार घटना पुरानी रंजिश में जुड़ी हुई है। अभी तहरीर का इंतजार है और आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें –सीतापुर: पुलिस को चुनौती दे रहे चोर, चोरी की बढ़ती घटनाओं से रात्रिकालीन गश्त पर उठ रहे सवाल

संबंधित समाचार