अलाया फर्नीचरवाला ने किया हैरतअंगेज योगासन, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अलाया फर्नीचवाला ने योगासन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पूजा बेदी की बेटी अलाया ने साल 2020 में सैफ अली खान की फिल्म ‘जवानी जानेमन’ से डेब्यू किया है। एक्ट्रेस अपने हॉट एंड बोल्ड लुक को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा में रहती हैं। अब उनकी एक वीडियो …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अलाया फर्नीचवाला ने योगासन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

पूजा बेदी की बेटी अलाया ने साल 2020 में सैफ अली खान की फिल्म ‘जवानी जानेमन’ से डेब्यू किया है।

एक्ट्रेस अपने हॉट एंड बोल्ड लुक को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा में रहती हैं।

अब उनकी एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वह हैरतअंगेज योगासन करती हुई दिख रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ALAYA F (@alayaf)

इस वीडियो को अलाया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वीडियो की शुरुआत में एक्ट्रेस कपोतासन की मुद्रा में नजर आ रही हैं और अगल ही पल में वो चक्रासन की मुद्रा में आ जाती हैं।

इसके बाद वह अपने एक पैर को ऊपर की ओर उठा कर योगासन कर रही हैं।
जो बेहद ही कठिन है।

वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर अलाया ने लिखा, ”मुझे पता है कि मैं बहुत योग करते वक्त की पोस्ट साझा करती हूं, लेकिन ये वीडियो म्यूजिक के साथ बेहद अच्छा है कि मैं इसका विरोध नहीं कर सकती।”

पढ़ें-प्रदीप पांडेय चिंटू-काजल राघवानी की फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ का फर्स्ट लुक रिलीज

संबंधित समाचार