निरहुआ-आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘फसल’ अगस्त में होगी रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की आने वाली फिल्म फसल अगस्त में रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं। निर्माता प्रेम राय ने बताया कि ‘फसल’ विशुद्ध किसानों पर बनी फिल्म है। मुझे लगता है कि भोजपुरी ही नहीं, भारतीय सिनेमा में लंबे समय …

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की आने वाली फिल्म फसल अगस्त में रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं।

निर्माता प्रेम राय ने बताया कि ‘फसल’ विशुद्ध किसानों पर बनी फिल्म है। मुझे लगता है कि भोजपुरी ही नहीं, भारतीय सिनेमा में लंबे समय बाद किसानों को लेकर बनने वाली यह फिल्म है, जिसे हमने बनाने का प्रयास किया है। फिल्म को हमने लखनऊ में शूट किया है और अब यह रिलीज के पहले की प्रक्रिया में हैं। हमारी फिल्‍म की कहानी देश के किसानों की कई अनकही पहलुओं को छुयेगी और वास्‍तविकता से लबरेज होगी। सामाजिक और सरोकरों वाली इस फिल्‍म के लिए हमने खूब मेहनत की है।

गौरतलब है कि फिल्म ‘फसल’ का निर्माण श्रेयस फिल्‍म प्रा. लि. के बैनर तले किया गया है।

इस फिल्‍म में दिनेश लाल यादव निरहुआ ,आम्रपाली दुबे के साथ नीलम गिरी, छोटी सिंह, संजय पांडेय, अयाज खान, सुबोध सेठ, राकेश त्रिपाठी, यादवेंद्र यादव, जय सिंह, प्रीति सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, डॉली, राणा सुजीत सिंह, दीपेंदर मिश्रा, शम्भू राणा, साहब लाल धारी, कृष्णा यादव, शिवेश तिवारी, कविता सिंह मुख्‍य भूमिका में हैं।

कहानी राकेश त्रिपाठी की है। संगीतकार ओम झा हैं। फिल्‍म के डीओपी साहिल अंसारी हैं। डांस मास्‍टर संजय कोर्वा हैं।

पढ़ें-‘नो एंट्री’ के सीक्वल में अनिल कपूर ने की एंट्री, फिल्म को लेकर जताई यह इच्छा

संबंधित समाचार