जौनपुर: सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सिंगरामऊ क्षेत्र में मंगलवार सुबह बाइक और पिकअप में भिड़ंत होने से मौके पर ही बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जिले में बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के बडेरी गांव निवासी सुभाष सिंह (42) अपनी पत्नी नीलम सिंह (40) के …

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सिंगरामऊ क्षेत्र में मंगलवार सुबह बाइक और पिकअप में भिड़ंत होने से मौके पर ही बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जिले में बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के बडेरी गांव निवासी सुभाष सिंह (42) अपनी पत्नी नीलम सिंह (40) के साथ ढकवा की तरफ से घर जा रहे थे।

जैसे ही बाइक सवार पति-पत्नी हाईवे पर बहरा के समीप पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार आम लदी पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और दंपती को बदलापुर सीएचससी भेजा गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पिकअप को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें:-सड़क हादसा: आपस में टकराईं दो बाइक, तीन लोगों की मौत

संबंधित समाचार