शतरंज प्राचीन खेल, महादेव व पार्वती भी खेलते थे: अरविंद शर्मा
अयोध्या। नगर विकास व ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने अयोध्या में वाराणसी से आई शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले की आगवानी की। लखनऊ से यह मशाल रिले 27 जून को वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर आदि जनपदों से होते हुए अयोध्या सर्किट हाउस पहुंची। इसके बाद अयोध्या भ्रमण करते हुए डॉ. राममनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के विवेकानन्द प्रेक्षागृह …
अयोध्या। नगर विकास व ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने अयोध्या में वाराणसी से आई शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले की आगवानी की। लखनऊ से यह मशाल रिले 27 जून को वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर आदि जनपदों से होते हुए अयोध्या सर्किट हाउस पहुंची। इसके बाद अयोध्या भ्रमण करते हुए डॉ. राममनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के विवेकानन्द प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह स्थल में पहुंची, जहां शतरंज के प्रेमियों व खिलाड़ियों के मध्य मशाल रिले का भव्य स्वागत किया गया।
ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शतरंज/चतुरंग खेल भारत का प्राचीनतम खेल है इस खेल का उल्लेख महाशिवपुराण में मिलता है, जिसमें परम पिता परमेश्वर महादेव एवं माता पार्वती के मध्य खेलने का उल्लेख मिलता है। इस खेल का उल्लेख महाभारत व भारत के राजा महाराजाओं के मध्य खेले जाने का उल्लेख मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने 19 जून को इस मशाल रिले का उद्घाटन नई दिल्ली से किया था।
शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले को भारत की आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत मनाया जा रहा है, इसलिए यह मशाल रिले 40 दिनों में देश के 75 शहरों व प्रदेश के 9 शहरों से होकर गुजरेगी और 28 जुलाई से 10 अगस्त 2022 तक तमिलनाडु में चेन्नई के पास महाबली पुरम में होने जा रहे 44वें शतरंज ओलम्पियाड में शामिल होगी। ओलम्पियाड में 188 देशों के लगभग 2000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में सांसद लल्लू सिंह व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय के अलावा मंडलायुक्त नवदीप रिनवा, डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, एसएसपी शैलेश पांडे व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
अयोध्या शहर को 24 व ग्रामीण क्षेत्रों को दें 18 घंटे बिजली
सर्किट हाउस में नगर निगम, विद्युत व जल निगम के अधिकारियों के साथ मंत्री अरविंद कुमार ने समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रथम बरसात में नालों में जल भराव की समस्या की शिकायते आयी हैं विशेषकर अयोध्या क्षेत्र में इसको ठीक किया जाये। नगर निगम क्षेत्र एवं उसके बाहर सभी को समुचित रूप से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। विद्युत आपूर्ति के संबंध में जानकारी लेने के बाद कहा कि अयोध्या में निर्बाध गति से शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे मानक के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि एक माह के अन्दर विभागीय समीक्षा के लिए पुन: आऊंगा। इसके बाद उन्होंने रामलला का दर्शन पूजन भी किया।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अरविंद अध्यक्ष, रामजी शर्मा बने उपाध्यक्ष, राजकीय वाहन चालक संघ का अधिवेशन सम्पन्न
