अयोध्या: ग्रामोदय महाविद्यालय में लगा रक्तदान शिविर, 25 रक्तदाताओं ने किया ब्लड डोनेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/अयोध्या। ग्रामोदय महाविद्यालय रामपुर सरधा में टीम नमस्ते के बैनर तले समाजसेवी मुकेश प्रताप सिंह के संयोजन में निशुल्क रक्तदान शिविर लगा, जिसमें 25 रक्त दाताओं ने हिस्सा लिया। प्रबंधक पीएन सिंह व पूर्व मेजर प्रदीप सिंह ने शुभारंभ किया। राजा दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर के डॉक्टरों की टीम ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि …

पूराबाजार/अयोध्या। ग्रामोदय महाविद्यालय रामपुर सरधा में टीम नमस्ते के बैनर तले समाजसेवी मुकेश प्रताप सिंह के संयोजन में निशुल्क रक्तदान शिविर लगा, जिसमें 25 रक्त दाताओं ने हिस्सा लिया। प्रबंधक पीएन सिंह व पूर्व मेजर प्रदीप सिंह ने शुभारंभ किया।

राजा दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर के डॉक्टरों की टीम ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि और आयोजक ने रक्तदान को महादान बताया। शिविर में रवि मिश्रा, राम बहादुर सिंह, नितेश सिंह, अमन सिंह, आरक्षी राहुल सिंह, आरक्षी अनूप पांडे, अनिल मिश्रा, विनीत पांडे सहित 25 लोगों ने भाग लिया।

टीम नमस्ते के संस्थापक अखिलेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर करणी सेना भारत के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सनी सिंह, जिला प्रभारी संतोष सिंह कल्लू, डॉ अविनाश सिंह, पूर्व प्रधान सुजीत वर्मा अजीत वर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: विश्व रक्तदान दिवस पर 40 यूनिट रक्त जुटाकर आईएमए ब्लड बैंक को दिया

 

संबंधित समाचार