पूरी दुनिया की अब अयोध्या पर नजर: महापौर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में महानगर कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन को लेकर कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई। मनाये गये कार्यक्रमों की समीक्षा व पार्टी द्वारा दिये गये कार्यक्रमों को मनाने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ का दूसरी बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनने पर …

अयोध्या। सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में महानगर कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन को लेकर कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई। मनाये गये कार्यक्रमों की समीक्षा व पार्टी द्वारा दिये गये कार्यक्रमों को मनाने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ का दूसरी बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनने पर विकास सिंह का अभिनंदन किया गया।

बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि संपर्क, संवाद व प्रवास के तहत भाजपा के कार्यकर्ता लगातार समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते है। इस प्रक्रिया को हमें तेज करना है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि पूरी दुनिया की अब अयोध्या पर नजर है। इसलिए अयोध्या महानगर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी काफी ज्यादा है। हमें अपनी जिम्मेदारियों का पूरे सामर्थ्य के साथ निवार्हन करना चाहिए।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने अयोध्या के विकास के लिए योजनाओं की श्रृंखलाएं प्रदान की है। श्रद्धालुओं को वैश्विक मानकों के अनुरूप सुविधाएं देने के लिए हम कटिबद्ध हैं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि जनसम्पर्क को पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता और बढ़ा दें। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी ने किया।

राजनैतिक प्रस्ताव अरविंद सिंह ने रखा, जिसका समर्थन शैलेन्दर कोरी व प्रतीक श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर शक्ति सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, डॉ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, गिरीश पांडेय डिप्पुल, विद्याकांत द्विवेदी, तिलकराम मौर्या, दिवाकर सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, विशाल सिंह बाबा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: महापौर ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत घर-घर दी दस्तक, लक्ष्मणघाट वार्ड में परखी जनसमस्याएं

संबंधित समाचार