शाहजहांपुर: जब नहीं सुनी गई फरियाद, तो भूख हड़ताल पर बैठे बुजुर्ग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। बेटे व भतीजे पर मुकदमा लिख जाने को लेकर मंगलवार को दो बुजुर्ग कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठ गए। बुजुर्गों का कहना था कि दबंगों ने उनके बेटे और भतीजे पर रंजिशन मुकदमा लिखवा दिया है। मामले में वह कई बार एसपी से मिले, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। बेटे व भतीजे पर मुकदमा लिख जाने को लेकर मंगलवार को दो बुजुर्ग कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठ गए। बुजुर्गों का कहना था कि दबंगों ने उनके बेटे और भतीजे पर रंजिशन मुकदमा लिखवा दिया है। मामले में वह कई बार एसपी से मिले, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस अब उन पर समझौते का दबाव बना रही है। जब उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वह भूख हड़ताल पर बैठ गए।

मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव बरुआ पट्टी सनायक के रहने वाले बुजुर्ग नन्हे ने मंगलवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी है। एसपी के कार्रवाई के निर्देशों के बाद उन्होंने भूख हड़ताल खत्म कर दी। नन्हे ने बताया कि उनके भाई की हत्या 29 अगस्त 2021 में कर दी गई थी, जिसमें राजेन्द्र और उनके बेटे शिवम व बबलू जेल गए थे।

आरोप है कि अभी बीती 13 मई को राजेंद्र सिंह ने रंजिशन दो बेटे व भतीजे पर दुराचार का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया है। वहीं नन्हे का साथ देने के लिए गांव निवासी मुन्नू भी भूख हड़ताल पर बैठ गए। नन्हे का कहना है कि उनके बेटे और भतीजे दोषी नहीं हैं, इसलिए उन पर दर्ज रिपोर्ट रद्द की जाए।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: नौकरी के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले छह जालसाज गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार