काशीपुर: कचरे का निस्तारण नहीं करने पर पांच अस्पतालों पर जुर्माना
काशीपुर, अमृत विचार। प्रशासन और पीसीबी की टीम ने जैव चिकित्सीय कचरे का निस्तारण उचित तरीके से नहीं होने की शिकायत मिलने पर शहर के आठ अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान पांच अस्पतालों में जैव चिकित्सीय कचरे का उचित निस्तारण नहीं होता पाया गया। इस पर टीम ने इन अस्पतालों पर जुर्माने की कार्रवाई …
काशीपुर, अमृत विचार। प्रशासन और पीसीबी की टीम ने जैव चिकित्सीय कचरे का निस्तारण उचित तरीके से नहीं होने की शिकायत मिलने पर शहर के आठ अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान पांच अस्पतालों में जैव चिकित्सीय कचरे का उचित निस्तारण नहीं होता पाया गया। इस पर टीम ने इन अस्पतालों पर जुर्माने की कार्रवाई की। वहीं पीसीबी इन्हें नोटिस देने की तैयारी कर रहा है।
जिले में संचालित अस्पतालों को जैव चिकित्सीय कचरे का उचित निस्तारण करना अनिवार्य है। बावजूद इसके कई अस्पताल जैव चिकित्सीय कचरे को नगर निगम के कूड़ा प्वाइंट पर फैंक देते हैं या उसे जला देते हैं। पीसीबी को लगातार कुछ अस्पतालों की शिकायत मिल रही थी कि यह अस्पताल जैव चिकित्सीय कचरे का उचित निस्तारण नहीं कर रहे हैं। इस पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह, सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल के साथ पीसीबी की टीम ने शहर के आठ अस्पतालों का निरीक्षण किया। इन आठ अस्पतालों में से पांच अस्पतालों में जैव चिकित्सीय कचरे का उचित निस्तारण नहीं होता पाया गया। इस पर टीम ने इन पर जुर्माने की कार्रवाई की।
पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी ने बताया कि जिन अस्पतालों में जैव चिकित्सीय कचरे का निस्तारण सही तरीके से नहीं होता पाया गया है, उन्हें पीसीबी की ओर से नोटिस जारी किये जाएंगे।
