बरेली: छात्र नहीं, अब प्रधानाचार्य दूर कराएंगे अंकपत्रों की गलतियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड ने इस बार नई व्यवस्था लागू कर छात्रों व अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियाें को मिलने वाले अंकपत्रों की त्रुटियां संशोधित कराने के लिए छात्रों व अभिभावकों को अब बोर्ड कार्यालय व अन्य कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अगले माह …

बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड ने इस बार नई व्यवस्था लागू कर छात्रों व अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियाें को मिलने वाले अंकपत्रों की त्रुटियां संशोधित कराने के लिए छात्रों व अभिभावकों को अब बोर्ड कार्यालय व अन्य कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक अगले माह तक सभी कॉलेजों में अंकपत्र पहुंच जाएंगे। बोर्ड से क्षेत्रीय कार्यालय और फिर यहां से कॉलेजों में अंकपत्र पहुंचने के बाद प्रधानाचार्य अंकपत्र की जांच करेंगे। अगर किसी विद्यार्थी के अंकपत्र में संशोधन की जरूरत है तो उसे छात्र को नहीं देंगे। प्रधानाचार्य उसे संशोधन के लिए यूपी बोर्ड को भेज देंगे ताकि बोर्ड से विद्यार्थियों को संशोधित अंकपत्र मिल सके।

यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 2022 हाईस्कूल और इंटर का परिणाम 18 जून को घोषित किया गया है। बोर्ड परीक्षार्थियों के अंकपत्र क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से कॉलेजों को भेजी जानी है। क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी इसकी तैयारियों में अभी से जुट गए हैं।

डीआईओएस डा. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इस बार छात्रों व अभिभावकों को राहत देने की मंशा से यह व्यवस्था कराई गई है। इससे अब छात्रों को कार्यालयों में नही जाना पड़ेगा। परिषद से मिली सूचना से सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: वांछितों के खिलाफ चला अभियान, 12 घंटे में 90 गिरफ्तार

 

 

संबंधित समाचार