बिजनौर: स्योहारा थानाध्यक्ष, दो दरोगा और चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। स्योहारा अवैध खनन मामले में एसओ स्योहारा, दो दरोगा और चार सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है। डीआईजी ने टीम को स्योहारा भेजकर अवैध खनन पकड़ा था। एसपी ने मामले में किरकिरी होने के बाद यह कार्रवाई की है। स्योहारा थाने से कुछ ही दूरी पर जेसीबी मशीन लगाकर मिट्टी का …

बिजनौर, अमृत विचार। स्योहारा अवैध खनन मामले में एसओ स्योहारा, दो दरोगा और चार सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है। डीआईजी ने टीम को स्योहारा भेजकर अवैध खनन पकड़ा था। एसपी ने मामले में किरकिरी होने के बाद यह कार्रवाई की है।

स्योहारा थाने से कुछ ही दूरी पर जेसीबी मशीन लगाकर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। शिकायत करने के बाद भी स्थानीय स्तर से समाधान नहीं होने पर कुछ लोगों ने डीआईजी को मामले के संबंध में अवगत कराया था। इसको डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर ने गंभीरता से लेते हुए तीन थानों की पुलिस के साथ एक टीम का गठन किया था, जब टीम ने स्योहारा थाना क्षेत्र में जाकर छापे मारे तो लक्ष्य कॉलेज के सामने मिट्टी का अवैध खनन होता पाया गया था।

जेसीबी और डंपर को पकड़कर थाने में खड़ा कर दिया था। इस खबर को अमृत विचार ने भी प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक बिजनौर की ओर से थाना अध्यक्ष आशीष तोमर, उप निरीक्षक ओमकार सिंह एवं धर्मेंद्र पवार, कांस्टेबल अमित कुमार, यशवीर राठी, सतेंद्र सिंह और अंकित शर्मा को थाने से हटाकर पुलिस लाइन में स्थानांतरित कर दिया है।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: एमडी ने अधिशासी अभियंता कार्यालय का किया निरीक्षण

संबंधित समाचार