लखनऊ : स्टंटबाज की रफ़्तार पर पुलिस ने लगाया एमवी एक्ट का ब्रेक… पढ़ें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। चौक इलाके के बड़े इमामबाड़े के सामने स्टंट करने वाले बाइकर्स के खिलाफ सोमवार रात पुलिस ने सख्ती बरती। रोड को रेसिंग ट्रैक बनाने वाले पांच लोगों की बाइक सीज की गई। वहीं, 15 लोगों का एमवी एक्ट में चालान किया गया। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। एसीपी चौक आईपी सिंह ने बताया कि …

लखनऊ। चौक इलाके के बड़े इमामबाड़े के सामने स्टंट करने वाले बाइकर्स के खिलाफ सोमवार रात पुलिस ने सख्ती बरती। रोड को रेसिंग ट्रैक बनाने वाले पांच लोगों की बाइक सीज की गई। वहीं, 15 लोगों का एमवी एक्ट में चालान किया गया। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

एसीपी चौक आईपी सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया में कुछ वीडियो वॉयरल हुए थे। जिनमें बाइक सवार युवक स्टंट करते दिखाई पड़े। पड़ताल करने पर वीडियो बड़े इमामबाड़े से छोटे इमामबाड़े के बीच का पाया गया। सोमवार रात इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्र के साथ टीम ने बाइकर्स के खिलाफ अभियान चलाया।

जिसमें वजीरगंज निवासी मो. कमाल, गुफरान अली, हजरतगंज निवासी जफर अली, चौपटिया निवासी साहिल और सआदतगंज निवासी तकी राज के वाहन सीज किए गए हैं। साथ ही 15 लोगों के खिलाफ गलत तरीके से गाड़ी चलाने पर एमवी एक्ट में चालान किया गया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक युवक अधिकतर देर रात में ही स्टंट करते हुए निकलते है। इस बात की सूचना भी मिली थी। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है।

मरीन ड्राइव पर बढ़ी सख्ती तो चौक का किया रुख

गोमतीनगर में सामाजिक परिवर्तन स्थल के पास की रोड को आम बोलचाल में मरीन ड्राइव कहा जाता है। अक्सर बाइकर्स इस रोड पर स्टंट करते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर मरीन ड्राइव पर स्टंट किए जाने के वीडियो वॉयरल होने के बाद सख्ती बरती गई थी। ऐसे में बाइकर्स ने चौक की तरफ रुख कर लिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: रेड लाइट को नजर अंदाज करते रहे लोग, कटता रहा ई-चालान

संबंधित समाचार