एक ही एसआईटी करेगी कानपुर हिंसा की जांच, पुलिस कमिश्नर ने तीन SIT को किया भंग, जानें वजह
कानपुर। नई सड़क, यतीमखाना और पेचबाग क्षेत्र में हुए बवाल व हिंसा के मामले में अब एक ही एसआईटी जांच करेगी। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने सोमवार देर रात पुरानी एसआईटी को भंग कर दिया। जांच के लिए डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में नई एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस ने …
कानपुर। नई सड़क, यतीमखाना और पेचबाग क्षेत्र में हुए बवाल व हिंसा के मामले में अब एक ही एसआईटी जांच करेगी। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने सोमवार देर रात पुरानी एसआईटी को भंग कर दिया। जांच के लिए डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में नई एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस ने हिंसा के बाद तीन एसआईटी गठित की थी, जो कि अपनी जांच पूरी करके रिपोर्ट सौंप चुकी है।
इसके अलावा तीन अफसरों की एक और जांच कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी निरपराधों को पीटने, वसूली और सूचनाओं को लीक करने वाले अफसरों की गोपनीय जांच करेगी। तीन जून को हिंसक वारदात के बाद एसआईटी का गठन किया गया था, जिसमें अध्यक्ष डीसीपी साउथ संजीव त्यागी और मुख्य विवेचक एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय को बनाया गया था। एसआईटी पर सूचनाएं लीक करने समेत कई अन्य आरोप लगे।
उच्चाधिकारियों के पास रोजाना शिकायतें पहुंचने लगीं। इसके बाद सोमवार रात को एसआईटी भंग कर नई टीम गठित की गई। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि बाहरी जोन के अधिकारियों की एसआईटी ड्यूटी थी। पुलिस के रोजमर्रा के कार्यों में बाधा आ रही थी।
एसआईटी की नई टीम में ये शामिल
अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक डीसीपी ईस्ट प्रमोद कुमार, सदस्य एवं पर्यवेक्षक एडीसीपी ईस्ट राहुल मिठास, मुख्य विवेचक एसीपी कोतवाली अशोक सिंह, सह विवेचक इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, इंस्पेक्टर नीरज ओझा, इंस्पेक्टर रामजनम गौतम, एसआई छत्रजीत सिंह, सर्विलांस सेल का काम हेडकांस्टेबल शिवराम संभालेंगे।
यह भी पढ़ें:-कानपुर हिंसा के मामले में गिरफ्तार ‘बाबा बिरयानी’ की छह दुकानें सील, खाने के सैंपल जांच में फेल
