उदयपुर में Nupur Sharma के समर्थक की हत्या के बाद यूपी में अलर्ट, सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजस्थान के उदयपुर में बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखने वाले टेलर कन्हैया लाल की गला रेतकर हत्या की वारदात के बाद यूपी अलर्ट हो गया है। यूपी पुलिस सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाए हुई है। यूपी पुलिस किसी भी संदिग्ध गतिविधि को लेकर पूरी …

लखनऊ। राजस्थान के उदयपुर में बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखने वाले टेलर कन्हैया लाल की गला रेतकर हत्या की वारदात के बाद यूपी अलर्ट हो गया है। यूपी पुलिस सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाए हुई है। यूपी पुलिस किसी भी संदिग्ध गतिविधि को लेकर पूरी तरह चौकस है।

दरअसल, उदयपुर में मोहम्मद रियाज नाम के एक शख्स ने कन्हैयालाल नाम के शख्स का सिर कलम करने के बाद एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में वो खंजर पर लगे खून को देख हंसते हुए कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि उसने एक सिर कलम कर लिया है। इसके बाद वो धार्मिक नारा लगाते हुए कहता है कि हम जिएंगे और मरेंगे पैंगबर के लिए। यही नहीं हमलावर ने वीडियो में पीएम मोदी को भी जान से मारने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें:-उदयपुर मर्डर केस: दर्जी का सिर काटने के आरोप में दो गिरफ्तार, कर्फ्यू लगा, इंटरनेट बंद

संबंधित समाचार