उन्नाव : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ भयानक हादसा, चलती बस का निकला पहिया, 26 यात्री घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। जिले में आज यानि बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार से चलती बस का पहिया निकल गया है। जिस वजह से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 26 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 3 को गंभीर चोटें लगीं है। जानकारी के अनुसार, बस बिहार से …

उन्नाव। जिले में आज यानि बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार से चलती बस का पहिया निकल गया है। जिस वजह से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 26 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 3 को गंभीर चोटें लगीं है।

जानकारी के अनुसार, बस बिहार से चंडीगढ़ जा रही थी, तभी लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर यह हादसे का शिकार हो गई।

यह इलाका बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में पड़ता है। घटना की खबर सुनकर घटनास्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस और यूपीडा कर्मियों ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

पढ़ें-यूपी सरकार के सौ दिन के कामों का लक्ष्य 30 जून तक पूरा करें : सीएम योगी

संबंधित समाचार