अयोध्या: सरयू में लक्ष्मण घाट पर उतराता मिला अज्ञात का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सरयू नदी में बुधवार की सुबह 45 वर्षीय एक व्यक्ति का उतराता हुआ शव दिखने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण घाट के पास का है, जहां सुबह-सुबह सरयू नदी में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं को एक शव दिखाई …

अयोध्या। सरयू नदी में बुधवार की सुबह 45 वर्षीय एक व्यक्ति का उतराता हुआ शव दिखने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण घाट के पास का है, जहां सुबह-सुबह सरयू नदी में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं को एक शव दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना पर आस-पास के लोग भारी संख्या में एकत्र हो गए। इसी बीच घाट पर रहने वाले लोगों ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला।

अयोध्या कोतवाल अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि नदी से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

पढ़ें-उदयपुर हत्याकांड: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने की निंदा, बताया- गैर इस्लामी काम

संबंधित समाचार