चीफ माइनिंग इंजीनियर का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार, फिल्म में नजर आएंगी यह एक्ट्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार सिल्वर स्क्रीन पर चीफ माइनिंग इंजीनियर का किरदार निभाते नजर आयेंगे। अक्षय कुमार जुलाई की शुरुआत में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय पंजाब के चर्चित इंजीनियर रहे जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाते नजर आयेंगे। इस फिल्म का टाइटल …

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार सिल्वर स्क्रीन पर चीफ माइनिंग इंजीनियर का किरदार निभाते नजर आयेंगे।

अक्षय कुमार जुलाई की शुरुआत में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय पंजाब के चर्चित इंजीनियर रहे जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाते नजर आयेंगे।

इस फिल्म का टाइटल ‘कैप्सूल गिल’ बताया जा रहा है। इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। जसवंत सिंह गिल कोल इंडिया लिमिटेड में चीफ माइनिंग इंजीनियर थे।

साल 1989 में उनकी इस नौकरी के दौरान ही पश्चिम बंगाल के रानीगंज की एक कोयला खदान में बाढ़ का पानी भर गया था। करीब 65 बच्चे उस खदान में फंस गए थे। तब जसवंत सिंह गिल ने अपनी कुशलता और टीम के साथियों की मदद सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया था। अब वही घटना इस फिल्म में भी दिखाई जाने वाली है।

टीनू सुरेश देसाई निर्देशित ‘कैप्सूल गिल’ में अक्षय और परिणीति के अलावा कुमुद मिश्रा, रवि किशन, दिब्येंदु भट्टाचार्य सहित कई कलाकार नजर आएंगे। परिणीति इससे पहले अक्षय के साथ फिल्म केसरी में काम कर चुकी है।

पढ़ें-Kriti Sanon Photos : सीक्वेंस साड़ी में नजर आईं कृति सेनन, तस्वीरों में शाही अंदाज देख मर मिटे फैंस

संबंधित समाचार