जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी : बेटी का अपने पिता से ऐसा प्रेम देखकर आंखें हो जाएंगी नम, देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। कोरोना वायरस ने कई लोगों की जान ले ली और कई परिवार तबाह हो गए। वहीं, 56 साल के सेल्वरेज की भी कोरोना से मौत हो गई थी। सेल्वरेज जब जिंदा थे तो बेटी की शादी धूम-धाम से करना चाहते थे। पिता को खोने के बाद जब बेटी की शादी हुई, तो उसके परिवार …

चेन्नई। कोरोना वायरस ने कई लोगों की जान ले ली और कई परिवार तबाह हो गए। वहीं, 56 साल के सेल्वरेज की भी कोरोना से मौत हो गई थी। सेल्वरेज जब जिंदा थे तो बेटी की शादी धूम-धाम से करना चाहते थे। पिता को खोने के बाद जब बेटी की शादी हुई, तो उसके परिवार ने मंडप में पिता के मोम का पुतला रख दिया।

इसे देख बेटी चौंक गई और पुतले से लिपट कर रोने लगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। ये वीडियो तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले के थानाकानंदल गांव का है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पिता के पुतले को देख बेटी भावुक होकर उसे चूमने लगती है। इस दौरान सभी रिश्तेदारों की आंखें भी नम हो जाती हैं। परिवार के सदस्य पुतले के साथ फैमिली फोटो भी क्लिक करवाते हुए नजर आते हैं।

मार्च में 56 साल के सेल्वरेज की कोरोना से मौत हो गई थी। ल्वरेज जब जिंदा थे तो बेटी की शादी धूम-धाम से करना चाहते थे। जून में जब बेटी की शादी हुई, तब उसे पिता की कमी महसूस न हो इसलिए परिवार ने बेटी के लिए यह खूबसूरत गिफ्ट प्लान किया।

देखें Video

 

ये भी पढ़ें  : रामपुर: SP बोले- मेरा बस चले तो मैं ऐसी लड़कियों के माता-पिता को जेल भेज दूं, देखें Video

संबंधित समाचार