बहराइच: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जरवल जा रहे अज्ञात व्यक्ति को वाहन ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों द्वारा घायल को सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के कैसरगंज जरवल रोड मार्ग पर बुधवार को एक 35 वर्षीय युवक पैदल जा रहा था। …

बहराइच। जरवल जा रहे अज्ञात व्यक्ति को वाहन ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों द्वारा घायल को सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के कैसरगंज जरवल रोड मार्ग पर बुधवार को एक 35 वर्षीय युवक पैदल जा रहा था। पवही गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में ग्रामीणों ने घायल को कैसरगंज अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसओ ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

पढ़ें-कानपुर : विश्वविद्यालय पढ़ाई के साथ ही खोल रहे नौकरी की राह, बिज़नेस के लिए भी दिला रहे फंड

संबंधित समाचार