मुरादाबाद: निगम की टीम ने चलाया पॉलीथिन व थर्माकोल के विरुद्ध अभियान, वसूला 45000 रुपए जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पालीथिन मुक्त शहर के अभियान में बुधवार को नगर निगम की टीम ने वी मार्ट के पास कटरा में दुकानों पर छापेमारी की। इसमें कई किलो पॉलीथिन और थर्माकोल जब्त कर ऐसे कारोबारियों से 45000 रुपए जुर्माना वसूला। कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार चौधरी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पालीथिन मुक्त शहर के अभियान में बुधवार को नगर निगम की टीम ने वी मार्ट के पास कटरा में दुकानों पर छापेमारी की। इसमें कई किलो पॉलीथिन और थर्माकोल जब्त कर ऐसे कारोबारियों से 45000 रुपए जुर्माना वसूला।

कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार चौधरी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने पॉलीथिन और थर्माकोल बेचने वालों के दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने प्रिंस कुमार जैन की दुकान पर प्रतिबंधित पॉलीथिन और थर्माकोल मिलने पर 10000 हजार रुपए जुर्माना चालान काटकर वसूला।

वहीं टीम ने हर्षित अग्रवाल पर 15000 और गजेंद्र कुमार पर 20000 का जुर्माना लगाया। टीम में राजस्व निरीक्षक उमेश कुमार तोमर, पुष्पेंद्र मौर्य के साथ ही नगर निगम के प्रवर्तन दल के सदस्य और स्थानीय थाने के पुलिस कर्मी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:- क्या राहुल और प्रियंका गांधी उदयपुर में कन्हैया लाल के घर जाएंगे? : भाजपा

संबंधित समाचार