‘असम बाढ़ राहत कोष’ में एकनाथ शिंदे की सेना देगी 51 लाख रुपये दान, ट्वीट कर दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र में राजनीतिक भूचाल मचाकर असम के गुवाहाटी में डेरा डाले एकनाथ शिंदे की सेना के बागी विधायक 51 लाख रुपये का दान करने वाले हैं। ये डोनेशन असम में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए किया जा रहा है। असम में आई बाढ़ और भूस्खलन से राज्य में हाहाकार मचा हुआ है। …

मुंबई। महाराष्ट्र में राजनीतिक भूचाल मचाकर असम के गुवाहाटी में डेरा डाले एकनाथ शिंदे की सेना के बागी विधायक 51 लाख रुपये का दान करने वाले हैं। ये डोनेशन असम में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए किया जा रहा है। असम में आई बाढ़ और भूस्खलन से राज्य में हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में बागी विधायकों की मदद से बाढ़ प्रभावितों को राहत मिल पाएगी।

विधायकों के ऊपर लाखों रुपये खर्चा होने की चर्चा के बीच डोनेशन करने की घोषणा हुई है। इस बात की जानकारी शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि शिवसेना विधायकों और सहयोगियों ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये का योगदान देने का फैसला किया है। तो वहीं महाराष्ट्र में जल्द ही फ्लोर टेस्ट होने वाला है जिसके लिए ये विधायक कभी भी मुंबई पहुंच सकते हैं।

ये भी पढ़ें- क्या राहुल और प्रियंका गांधी उदयपुर में कन्हैया लाल के घर जाएंगे? : भाजपा

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव