राम चरण ने फिल्म रक्षाबंधन के ट्रेलर की तारीफ में किया यह काम, अक्षय कुमार ने कहा- थैंक्यू सो मच अन्ना
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रामचरण ने अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म रक्षाबंधन के ट्रेलर की तारीफ की है। हाल ही में अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘रक्षा बंधन’ का ट्रेलर रिलीज किया गया था। राम चरण ने अपने ट्विटर हैंडल पर रक्षाबंधन का ट्रेलर शेयर कर तारीफ की है। Thank you …
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रामचरण ने अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म रक्षाबंधन के ट्रेलर की तारीफ की है।
हाल ही में अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘रक्षा बंधन’ का ट्रेलर रिलीज किया गया था।
राम चरण ने अपने ट्विटर हैंडल पर रक्षाबंधन का ट्रेलर शेयर कर तारीफ की है।
Thank you so much @AlwaysRamCharan Anna ❤️
And just like our birthday boy @aanandlrai the story of #RakshaBandhan is all heart! https://t.co/VcHDiGJib5— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 28, 2022
एक्टर ने ‘रक्षा बंधन’ का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, क्या ट्रेलर है अक्षय कुमार सर। भाई-बहन का पवित्र और खूबसूरत बंधन ट्रेलर में बखूबी दिखाया गया है। राम चरण ने फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय को जन्मदिन की बधाई भी दी। उन्होंने लिखा, हैप्पी बर्थडे आनंद एल राय सर।
चरण के ट्वीट पर अक्षय ने रिएक्ट करते हुए रिप्लाई किया, थैंक्यू सो मच अन्ना। हमारे बर्थडे बॉय आनंद एल राय की तरह रक्षा बंधन की कहानी भी उतनी ही अच्छी है।
गौरतलब है कि ‘रक्षा बंधन’ दहेज पर आधारित सोशल कॉमेडी ड्रामा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा भूमि पेडनेकर, सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना, सादी खतीब और स्मृति श्रीकांत की भी अहम भूमिका हैं।
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म रक्षाबंधन 11 अगस्त को रिलीज होगी।
पढ़ें-सुपरस्टार कमल हासन ने किया जबरदस्त पुशअप्स, निर्देशक लोकेश कनगराज ने शेयर किया वीडियो
