बिल्हौर-कटरा हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, आमने-सामने भिड़ीं बाइक, एक की मौत
हरदोई, अमृत विचार। बिल्हौर-कटरा हाई-वे पर दो बाइक आमने-सामने भिड़ गई। जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ज़ख्मी युवक को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस की तमाम कोशिशों …
हरदोई, अमृत विचार। बिल्हौर-कटरा हाई-वे पर दो बाइक आमने-सामने भिड़ गई। जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ज़ख्मी युवक को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद हादसे में मरने वाले युवक की शिनाख्त हो सकी।
बताते हैं कि मंगलवार की देर शाम बिलग्राम-सांडी रोड पर कुतलूपुर गांव के पास आमने-सामने जा रहे दो बाइक भिड़ गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि बाइक सवार काफी दूर जा गिरे। हादसा होता देख वहां आस-पास मौजूद गांव के लोग दौड़ पड़े। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां एक बाइक सवार मौत हो चुकी थी तथा दूसरा बुरी तरह से ज़ख्मी हो गया। पुलिस की कोशिश के बाद हादसे में मरने वाले युवक की शिनाख्त 32 वर्षीय कमलेश पुत्र वेदपाल निवासी निज़ामपुर थाना अरवल के रूप में की गई है।
ज़ख्मी होने वाले युवक 35 वर्षीय ज़ाकिर पुत्र साजिद निवासी सरोजिनीनगर कोतवाली बांगरमऊ ज़िला उन्नाव है। ज़ाकिर को ज़ख्मी हालत में पहले सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। वहां उसकी हालत अभी भी नाज़ुक बताई गई है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें –उन्नाव : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ भयानक हादसा, चलती बस का निकला पहिया, 26 यात्री घायल
