अभिनेता मुकेश जे भारती ने दुबई में आयोजित मिड डे इंटरनेशनल आइकन अवार्ड 2022 जीता
मुंबई। अभिनेता मुकेश जे भारती उनकी पिछली फिल्म प्यार में थोड़ा ट्विस्ट के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं। जिसे दर्शकों द्वारा अच्छी समीक्षा और सराहना मिली है। प्यार में थोड़ा ट्विस्ट ने उन्हें बॉलीवुड आइकॉनिक एक्टर अवार्ड के तहत नामांकन दिलाया, और आखिरकार उन्होंने यह पुरस्कार जीता और बॉलीवुड में मोस्ट आइकॉनिक एक्टर …
मुंबई। अभिनेता मुकेश जे भारती उनकी पिछली फिल्म प्यार में थोड़ा ट्विस्ट के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं। जिसे दर्शकों द्वारा अच्छी समीक्षा और सराहना मिली है। प्यार में थोड़ा ट्विस्ट ने उन्हें बॉलीवुड आइकॉनिक एक्टर अवार्ड के तहत नामांकन दिलाया, और आखिरकार उन्होंने यह पुरस्कार जीता और बॉलीवुड में मोस्ट आइकॉनिक एक्टर में अपना नाम सूचीबद्ध किया। दुबई के फेस्टिवल सिटी के इंटरकांटिनेंटल होटल में मिड डे द्वारा भव्य समारोह आयोजित किया गया था।
मुकेश जे भारती ने ‘काश तुम होते’ के माध्यम से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी, फिर उन्होंने ‘मौसम इकरार के दो पल प्यार के’ किया। इस फिल्म के निर्देशक पार्थो घोष और निर्माता मंजू भारती ने अपनी फिल्म में बहुत विश्वास दिखाया था। इस अवसर पर मुकेश जे भारती ने कहा कि मेरी प्रतिभा को पहचानने और मुझे इस पुरस्कार के लिए सक्षम मानने के लिए मैं जूरी सदस्यों और आयोजक का आभारी हूं। मान्यता उतनी ही महत्वपूर्ण है जितना कि यह वास्तव में हमारे आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प को बढ़ाती है। मैं इस पुरस्कार को सभी को समर्पित करता हूं। मेरे कास्ट क्रू और फैंस उनके बिना मैं कुछ भी नहीं हूं।
वहीं मिड-डे द्वारा दुबई में आयोजित दो दिवसीय मिड डे इंटरनेशनल आइकन अवार्ड्स 2022 समारोह में सिनेमा के दिग्गजों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर, परिणीति चोपड़ा, ईशा कोपिकर, पूजा चोपड़ा, ईशा गुप्ता, निहारिका रायजादा और राखी सावंत को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभिनेता विवेक ओबेरॉय और अमृता फडणवीस विशेष अतिथि थे।
ये भी पढ़ें- किंग खान के साथ काम करने को लेकर Excited हैं तापसी पन्नू, कहा- उनके साथ काम करना है गोल्डन अपॉर्चुनिटी
