बरेली: खबरदार…बाजार में बिक रहा नकली सरसों ऑयल, SSP ने दिए कार्रवाई के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सेहत को सही रखने के लिए जरूरी है सही मात्रा में सही ब्रांड का इस्तेमाल किया जाए। अगर खाने की सामग्री में किसी प्रकार की मिलावट पाई जाती है तो उससे शरीर के लिए नुकसान होना लाजमी है। जरूरी है बाजार से कुछ भी खरीदने से पहले उसकी जांच की जाए। कुछ …

बरेली, अमृत विचार। सेहत को सही रखने के लिए जरूरी है सही मात्रा में सही ब्रांड का इस्तेमाल किया जाए। अगर खाने की सामग्री में किसी प्रकार की मिलावट पाई जाती है तो उससे शरीर के लिए नुकसान होना लाजमी है। जरूरी है बाजार से कुछ भी खरीदने से पहले उसकी जांच की जाए।

कुछ ऐसा ही मामला खंडेलवाल एडिबल ऑइल्स लिमिटेड के सरसों के चक्र ब्रांड नाम से बाजार में नकली तेल बेचने का आया है। इसकी जानकारी होने पर आज खंडेलवाल एडिबल ऑइल्स के जरनल मैनेजर क्वालिटी कंट्रोल पंकज सक्सेना ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसएसपी से कॉपी राइट की शिकायत की है। एसएसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कंपनी के जरनल मैनेजर क्वालिटी कंट्रोल पंकज सक्सेना ने बताया कि बाजार में उनकी कंपनी केचक्र नाम से नकली सरसों का तेल खपाया जा रहा है। इसी जानकारी करने पर पता चला कि कानपुर की फर्म जिसका नाम टेस्टी ऑयल प्रोडेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नाम है। जिसके मालिक विकास कुमार गुप्ता हैं।

कंपनी का नाम खराब करने के साथ ही विकास लोगों को खटिया बेच रहे हैं। जिससे लोगों की सेहत का काफी नुकसान पहुंच रहा है। एसएसपी से उन्होने इस मामले में मुकदमा दर्जकर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान उन्होने चक्र सरसों की नकली और असली ऑयल की बोतल भी दिखाई। शिकायत पर एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़ें- बरेली: राष्ट्रीय हनुमान दल ने “उदयपुर हत्याकांड” को लेकर एडीएम सिटी को सौंपा ज्ञापन, जिला अध्यक्ष बोले ‘भाईचारा के नाम पर मुसलमान हमें बना लेते हैं चारा’

संबंधित समाचार