मुरादाबाद: महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, आठ पर मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने चचेरे देवर पर दुष्कर्म की कोशिश करने और पति व अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने में पति समेत आठ सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला ने बताया कि 11 …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने चचेरे देवर पर दुष्कर्म की कोशिश करने और पति व अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने में पति समेत आठ सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पीड़ित महिला ने बताया कि 11 जून 2020 को उसकी शादी बिजनौर के नूरपुर थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुरालवालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही चचेरा देवर उस पर गलत नजर रखता था। आठ जून 2022 की रात करीब 11 बजे वह कमरे में अकेली थी। उसका पति बाहर गया था।

इसी दौरान आरोपी देवर आ गया। उसने महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। शोर शराबा सुनकर सास ससुर आ गए। पीड़ित ने सास ससुर से आपबीती सुनाई तो उन्होंने भी उसे ही बुरा भला कहा। सूचना मिलने पर महिला के मां बाप मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चचेरे देवर की शिकायत की। महिला के मां बाप के साथ भी अभद्रता की। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने में पति, सास ससुर, देवर और चचेरे देवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया कांवड़ रुट का निरीक्षण

संबंधित समाचार