लखनऊ : सामाजिक संस्था बहुजन भारत ने उठाई मांग, कहा- उदयपुर घटना के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । सामाजिक संस्था बहुजन भारत ने राजस्थान के उदयपुर में हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते की है,उन्होंने कहा है कि केंद्र व राज्य सरकारों को बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष रूप से कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस कुंवर फतेह बहादुर ने कहा कि इस …

लखनऊ, अमृत विचार । सामाजिक संस्था बहुजन भारत ने राजस्थान के उदयपुर में हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते की है,उन्होंने कहा है कि केंद्र व राज्य सरकारों को बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष रूप से कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस कुंवर फतेह बहादुर ने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है, उन्होंने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि धार्मिक उन्माद भड़काने की कोशिश करने वाले लोगों के लिए यह नजीर बन सके।

उन्होंने कहा कि भारत का संविधान धर्मनिरपेक्ष है, इसलिए यह सरकारों को किसी धर्म विशेष को बढ़ावा देने की इजाजत नहीं देता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक कट्टरता का विरोध होना जरूरी है, यह सभी की जिम्मेदारी बनती है कि वह धार्मिक कट्टरता फैलाने वालों को सामाजिक मान्यता ना दें, ऐसे में शासन और प्रशासन का दायित्व है कि धर्म के नाम पर नफरत फ़ैलाने वालों के खिलाफ चाहे वह किसी भी धर्म या जाति के हों उनपर ऐसी कठोर कार्रवाई करे, जो देश की जनता के लिए एक उदाहरण साबित हो।

बैठक में संस्था के महासचिव चिंतामणि, उपाध्यक्ष नन्द किशोर, कोषाध्यक्ष राम कुमार गौतम, संयुक्त सचिव कृष्ण कन्हैया पाल, नवल किशोर ने भी अपने विचार रखे और बिना किसी भेदभाव के धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें –बरेली: उदयपुर घटना पर मौलाना तौकीर रज़ा बोले- इस तरह के अपराध की जितनी निंदा की जाए कम है

संबंधित समाचार