दीपक हुड्डा ने ठोका अपना दावा, विश्व कप के लिए पेश की मजबूत दावेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डबलिन। दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ पिछली सीरीज में दिनेश कार्तिक ने टी20 विश्व कप के लिए दावा पेश किया था तो अब आयरलैंड में दीपक हुड्डा ने शीर्ष क्रम स्थान के लिए दावा ठोक दिया है। दीपक हुड्डा ने आयरलैंड के खिलाफ मात्र 57 गेंद में 104 रन बनाकर विश्व कप के लिए अपनी मजबूत …

डबलिन। दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ पिछली सीरीज में दिनेश कार्तिक ने टी20 विश्व कप के लिए दावा पेश किया था तो अब आयरलैंड में दीपक हुड्डा ने शीर्ष क्रम स्थान के लिए दावा ठोक दिया है। दीपक हुड्डा ने आयरलैंड के खिलाफ मात्र 57 गेंद में 104 रन बनाकर विश्व कप के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। प्लेयर ऑफ़ द मैच और प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ बने हुड्डा ने मैच के बाद कहा, “मुझे आक्रामक होकर खेलना पसंद है और परिस्थिति के मुताबिक। “आजकल मुझे शीर्षक्रम पर बल्लेबाज़ी करने का मौक़ा मिल रहा है, तो मेरे पास समय है और मैं परिस्थिति के मुताबिक बल्लेबाज़ी कर रहा हूं।”

पहले टी 20 में बारिश से प्रभावित मैच में उन्होंने 29 गेंद में 47 रन बनाकर भारत को 12 ओवर के मैच में 109 रनों तक पहुंचाया। दो दिन बाद सूरज से खिली दोपहर में हुड्डा को अपने शॉट की रेंज को दिखाने का पूरा मौक़ा मिल गया और वह सुरेश रैना, रोहित शर्मा और केएल राहुल के बाद टी20 अंतर्राष्ट्रीय में भारत के लिए शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बन गए। मंगलवार को परिस्थितियां ऐसी थी कि यहां रविवार की तरह ज़्यादा सीम और स्विंग नहीं देखने को मिली लेकिन बाउंस अच्छा था। जब इशान किशन क्रीज़ से बाहर निकलकर मार्क ऐडेर को मारने गए तो गेंदबाज़ की इस गेंद ने उछाल लिया और गेंद बल्ले का किनारा लेकर पीछे चली गई।

पांच गेंद बाद ऐडेर ने एक बेहतरीन बाउंसर डाली जो एंगल के साथ हुड्डा के अगले कंधे की ओर आई। ज़्यादातर बल्लेबाज़ ऐसी गेंद पर डिफेंस ही करते हैं लेकिन हुड्डा बहुत तेज़ी से पोजिशन में आए, वह हल्का सा शफल हुए और गेंद की लाइन में आकर स्क्वेयर लेग बाउंड्री की ओर हुक कर दिया। यह एक संकेत होना चाहिए था लेकिन आयरलैंड के गेंदबाज़ इस संकेत को समझ नहीं सके। जब भी गेंदबाज़ बाउंसर करते, हुड्डा ताक़त के साथ गेंद को वापस भेजते। हुड्डा ने शॉर्ट या शॉर्ट ऑफ़ गुड लेंथ पर 13 गेंद में 37 रन बनाए।

जब आयरलैंड के गेंदबाज़ आगे गेंद डालते तो हुड्डा फ्रंटफुट पर आकर स्ट्रेट या एक्स्ट्रा कवर की ओर ड्राइव खेल देते। इसके बाद उन्होंने तेज़ गेंदबाज़ और स्पिनरों पर ख़ुद ही लेंथ बनाकर खेलना शुरू कर दिया। कदम निकालकर केविन पीटरसन की स्टाइल में कट लगाकर उन्होंने 10वें ओवर में 27 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। हुड्डा तेज़ी से 60, 70 और 80 रनों तक पहुंचे और अपने पहले शतक की ओर बढ़ते हुए थोड़ा धीमे हो गए।
91 से 100 रनों तक पहुंचने के लिए उन्हें 10 गेंद लगी। जब हुड्डा 55 गेंदों में शतक तक पहुंचे, तो उन्होंने आसमान की ओर देखा और मालाहाइड भीड़ और भारतीय डगआउट से तालियों की गड़गड़ाहट में मैदान गूंज उठा।

ये भी पढ़ें:- SL vs AUS : डिकवेला के अर्धशतक से 212 तक पहुंचा श्रीलंका

संबंधित समाचार