गहलोत सरकार के पक्षपातपूर्ण रवैये से बुलंद हुए जिहादियों के हौसले: बीजेपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान के उदयपुर में एक दर्जी की गला काट कर की गयी हत्या को आतंकी घटना बताया है और इस मामले में राज्य की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि बीते छह माह में राज्य के विभिन्न स्थानों पर हुईं घटनाओं पर अशोक गहलोत सरकार …

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान के उदयपुर में एक दर्जी की गला काट कर की गयी हत्या को आतंकी घटना बताया है और इस मामले में राज्य की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि बीते छह माह में राज्य के विभिन्न स्थानों पर हुईं घटनाओं पर अशोक गहलोत सरकार के पक्षपातपूर्ण रवैये से जिहादी तत्वों के हौसले बुलंद हुए।

भाजपा के प्रवक्ता एवं सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने आज यहां पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, उदयपुर के आतंकी हमले के लिए राजस्थान की वर्तमान सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। राजस्थान की वर्तमान सरकार ने आतंकी संगठनों को प्रोत्साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ये हत्याकांड नहीं, ये सरेआम आतंकी हमला है।

कर्नल राठौड़ ने कहा कि मंगलवार की जो उदयपुर में घटना हुई है, एक आतंकी हमले में कन्हैयालाल व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई, इससे पूरा देश में आक्रोश है। राजस्थान के साधारण लोगों में असुरक्षा की भावना भी है। उन्होंने कहा, वर्तमान में राजस्थान में लोगों के अंदर असुरक्षा की भावना है। लेकिन कानून के तहत शांतिपूर्ण एवं सौहार्द वातावरण बनाए रखना बहुत जरूरी है। हम सबकी संवेदनाएं कन्हैलालाल जी के साथ हैं। पूरा देश आज कन्हैयालाल जी के परिवार के साथ है।

उन्हाेंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने पिछले साढ़े तीन साल में जिस प्रकार से कार्रवाई की है, पूरी तरह से राज्य सरकार इस आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार है। ये अपने आप में एक अलग घटना नहीं है, ऐसी घटनाएं बार-बार राजस्थान में हो रही हैं, ऐसे आतंकी संगठन राजस्थान में पनप रहे हैं। पिछले 6 महीने के अंदर एक भी सप्ताह ऐसा नहीं गया जब राजस्थान के अंदर आतंकी, जिहादी घटनाएं नहीं हुई हों। इसके लिए पूर्ण रूप से राजस्थान की सरकार जिम्मेदार है। चाहे करौली हो, अलवर हो, जोधपुर हो या उदयपुर हो। राजस्थान सरकार की उदासीनता एवं पक्षपातपूर्ण के कारण जिहादी तत्वों के हौसले बुलंद हुए हैं।

कर्नल राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में जब त्योहार होते हैं, तब अलग-अलग धर्मों के लिए अलग-अलग कानून बनाएं जाते हैं। एक समुदाय के ऊपर त्योहारों पर अंकुश लगाया जाता है, उसी के साथ-साथ जब दूसरे समाज के त्योहार होते हैं तो उन्हें खुली छूट दी जाती है। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री इस घटना को हत्याकांड कहते हैं। जब कोई हत्याकांड का वीडियो बनाता है और उसे वायरल करता है, ये सामान्य विवाद में नहीं होता है। ये हत्याकांड नहीं, ये सरेआम आतंकी हमला है। ये पूरे समाज को आतंकित करने के लिए ऐसी कार्रवाई की गई है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि घटना की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के हवाले कर दी गयी है। इस घटना में एक आतंकवादी संगठन का नाम आ रहा है। एनआईए इस संगठन और उसके नेटवर्क एवं संपर्कों के सारे सूत्रों की तहकीकात करके सच्चाई सामने लाएगी। उन्होंने राज्य सरकार को राजनीति छोड़ कर जिहादी मानसिकता वालों का तुष्टीकरण नहीं करने की अपील की।

ये भी पढ़ें- सीतारमण कल राज्यों की कारोबार सुगमता रैंकिंग करेंगी जारी

 

 


संबंधित समाचार